Breaking

Saturday, April 10, 2021

10 साल से गायब हैं सलमान की ऐक्ट्रेस आयशा टाकिया, आज भी मिलते हैं बदले चेहरे पर ऐसे बेहूदे कॉमेंट्स

तब केवल 13 साल की थीं आयशा टाकिया (Ayesha Takia), जब पहली बार कैमरे को फेस किया और उनके साथ नजर आए थे शाहिद कपूर। दोनों बचपन में कॉम्प्लैन के ऐड में साथ नजर आए थे। इसके बाद आयशा टाकिया फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'चुनर उड़-उड़ जाए' में नजर आईं।

आयशा टाकिया (Happy Birthday Ayesha Takia) भले करीब 10 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हों, लेकिन अपनी क्यूटनेस की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों में बसती हैं। हालांकि, ऐसे चाहनेवाले भी कम नहीं हैं, जिन्हें आयशा के बदले के चेहरे से नफरत है।


10 साल से गायब हैं सलमान की ऐक्ट्रेस आयशा टाकिया, आज भी मिलते हैं बदले चेहरे पर ऐसे बेहूदे कॉमेंट्स

तब केवल 13 साल की थीं आयशा टाकिया (Ayesha Takia), जब पहली बार कैमरे को फेस किया और उनके साथ नजर आए थे शाहिद कपूर। दोनों बचपन में कॉम्प्लैन के ऐड में साथ नजर आए थे। इसके बाद आयशा टाकिया फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'चुनर उड़-उड़ जाए' में नजर आईं।



बदले हुए चेहरे और लिप जॉब से नफरत करते हैं कई लोग
बदले हुए चेहरे और लिप जॉब से नफरत करते हैं कई लोग

आयशा टाकिया (Ayesha Takia) आज 10 अप्रैल को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आयशा टाकिया साल 2011 के बाद से ही बॉलिवुड से दूर रह रही हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें फिल्म इंडस्ट्री मैं लौट आने को कहते हैं। हालांकि, काफी फैन्स आयशा के बदले हुए चेहरे और लिप जॉब से नफरत करने लगे हैं। (Pic: @ayeshatakia instagram)



'दो लोगों के होंठ भी आपके होंठ को कवर नहीं कर सकते'
'दो लोगों के होंठ भी आपके होंठ को कवर नहीं कर सकते'

किसी ने लिखा है- प्लास्टिक सर्जरी करवा कर चेहरा बर्बाद कर लिया। वहीं किसी ने कहा है- दो लोगों के होंठ भी आपके होंठ को कवर नहीं कर सकते। एक यूजर ने अपना गुस्सा दिखाते हुए लिखा है- Dude, तुम तो अब अपने जैसे भी नहीं दिखते।



लोगों ने कहा- प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया
लोगों ने कहा- प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया

आयशा टाकिया के लिप ज़ॉब पर लोगों ने यहां तक लिखा है, 'यक, आप पहले कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखती थीं, लेकिन आपने इतने सारे प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया।' लोग अक्सर यह सवाल पूछते नजर आते हैं- मैम, आपने प्लास्टिक सर्जरी क्यों की। एक ने कहा- इस खूबसूरत चेहरे को हम मिस करेंगे।



सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में खूब जमी जोड़ी
सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में खूब जमी जोड़ी

कॉम्प्लैन के ऐड के बाद आयशा को सबसे अधिक पॉप्युलैरिटी मिली 'नहीं नहीं अभी नहीं' सॉन्ग से, जिसमें वह कीथ (Keith Sequeira) के साथ रोमांस करती दिखी थी। और इसी गाने से बॉलिवुड वालों की निगाहों में कैद हो गईं आयशा। इसके बाद आयशा ने बॉलिवुड में एंट्री मारी और उन्होंने फिल्‍म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलिवुड में डेब्यू किया। हालांकि आयशा को लोगों ने सबसे अधिक पसंद किया सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में और यह जोड़ी लोगों के दिलों में बस गई।



जब 'वॉन्टेड' आई उसी साल उन्होंने शादी भी रचा ली
जब 'वॉन्टेड' आई उसी साल उन्होंने शादी भी रचा ली

इसके बाद आयशा ने बस दो फिल्में कीं, जिसमें से एक 'पाठशाला' थी और दूसरी 'मोड़' जो साल 2011 में रिलीज़ हुई। इसके बाद से आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। जिस साल (2009) सलमान खान के साथ आयशा की फिल्म 'वॉन्टेड' आई उसी साल उन्होंने शादी भी रचा ली। इरफान खान के साथ आयशा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे देख लोगों ने उन्हें बॉलिवुड में लौट आने की बात कही।



एक बच्चे की मां हैं आयशा
एक बच्चे की मां हैं आयशा

आयशा ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचाई। अब आयशा एक बेटे की मां हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ को काफी इंज़ॉय कर रही हैं। आयशा फिल्मों से भले दूर हों लेकिन सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर नहीं। आयशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली और खुद की ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट किया करती हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mBRA1y

No comments:

Post a Comment