Breaking

Saturday, April 10, 2021

तैमूर का फोटो शेयर कर करीना कपूर ने पूछा- स्ट्रैचिंग कर रहा है या अंगड़ाई ले रहा है?

() और () के बड़े बेटे () की पॉप्युलैरिटी किसी फिल्मस्टार से कम नहीं है। तैमूर सोशल मीडिया पर सबसे पॉप्युलर स्टारकिड है। करीना कपूर भी सोशल मीडिया पर जबसे आई हैं तभी से तैमूर के खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब करीना कपूर ने तैमूर की एक और मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। करीना ने तैमूर की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह योगा मैट पर लेटा हुआ अंगड़ाई लेता दिखाई दे रहा है। करीना ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपको कभी समझ नहीं आएगा कि योगा के बाद स्ट्रैचिंग हो रही है या नींद के बाद अंगड़ाई ली जा रही है। #LockdownYoga' वैसे बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बने हैं। भले ही तैमूर सोशल मीडिया पर इतना पॉप्युलर हो मगर अभी तक सैफ और करीना ने अपने दूसरे बेटे की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है और न ही अभी तक उसके नाम के बारे में कोई घोषणा की है। अब फैन्स बेसब्री से तैमूर के छोटे भाई की तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3d5V5uk

No comments:

Post a Comment