Breaking

Sunday, November 22, 2020

कार्तिक आर्यन को खुश कर देगा दीपिका पादुकोण का ये बर्थडे मेसेज, अनुष्का ने भी इंस्टा पर लगाया फोटो

30 साल के हो गए हैं। आज (22 नवंबर) उनका जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैन्स और वेलविशर्स उन्हें विश कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी मजेदार मेसेज लिखा है। ये मेसेज देखकर कार्तिक खुश हो जाएंगे। अनुष्का ने दी आने वाले साल के लिए शुभकामना अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार्तिक की तस्वीर लगाई है। कार्तिक इस तस्वीर में ट्रडिशनल आउटफिट्स में दिख रहे हैं। अनुष्का ने लिखा है, हैपी बर्थडे कार्तिक। आने वाला साल शानदार हो। वहीं दीपिका ने कार्तिक को बर्थडे विश करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर लगाई है। साथ में लिखा है कि काश हम इस साल साथ में मजेदार फिल्म साइन करें। हालांकि सारा अली खान और अनन्या पांडेय के सोशल मीडिया पर कार्तिक के लिए अब तक कोई विश नहीं दिखाई दी। कार्तिक भी करना चाहते हैं दीपिका के साथ काम कार्तिक ने अब तक अनुष्का के साथ किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। फैन्स दोनों को साथ देखना चाहते हैं। वहीं कार्तिक दीपिका के साथ काम करने की इच्छा पहले जता चुके हैं। कार्तिक फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' के आने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं प्रेग्नेंट अनुष्का की ब्रैंड की शूटिंग कर रही हैं। उनकी फिल्म का दर्शकों को इंतजार है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nLccnx

No comments:

Post a Comment