Breaking

Saturday, September 12, 2020

Rhea Drug Case: एक बड़े फिल्म प्रड्यूसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की नजर

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग ऐंगल से जांच कर रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि ने 25 बॉलिवुड सिलेब्स का नाम लिया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़े फिल्म प्रड्यूसर पर की नजर है। NCB के 5 सदस्यों की टीम देख रही है मैटर रिपोर्ट के मुताबिक, प्रड्यूसर फिल्में डायरेक्ट भी करते हैं और न्यूकमर्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। यह दावा किया जा रहा है कि प्रड्यूसर को अंडरवर्ल्ड से फंड भी मिलता है। NCB की 5 सदस्यों की टीम इस मैटर को देख रही है। इसके लिए डोजियार भी तैयार किया गया है। 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं रिया इसीबीच रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने जांच एजेंसी के सामने कई सारे बातें कुबूल की हैं। NCB जल्द ऐक्शन लेने की तैयारी में है। वहीं खबरें ये भी थीं कि रिया चक्रवर्ती ने अपने जमानत की अर्जी में लिखा है कि NCB ने उनसे जबरदस्ती दोष कुबूल करवाया है। शुक्रवार को रिया की बेल की अर्जी रिजेक्ट की जा चुकी है। रिया 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kfv5xj

No comments:

Post a Comment