Breaking

Saturday, September 12, 2020

इरफान के बेटे बाबिल को लंदन जाते समय आई पिता की याद, पोस्ट की पुरानी तस्वीर

बेहतरीन ऐक्टर इरफान को इस दुनिया से गए हुए 5 महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन उनके फैन्स और उनके परिवार के लोग उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। किसी को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि इरफान अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। इरफान के बेटे और पत्नी सुतापा अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। एक बार फिर बाबिल को अपने बाबा की याद आ गई है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर इरफान की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट की बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, 'लंदन जा रहा हूं। एक और साल। पिछली बार लगभग इसी समय में गया था और बाबा तब वहीं थे। इस बार अजीब लग रहा है और यह केवल बाबा ही नहीं जिन्हें मैंने खो दिया है।' बाबिल की इस पोस्ट पर इरफान की पत्नी सुतापा ने भी कॉमेंट कर अपने बेटे की तारीफ की है। उन्होंने कॉमेंट में अपने बेटे के लिए लिखा, 'जाओ बेटा... लोगों की दिलों और आत्माओं को जीत लो...भगवान करे रात की रानी की खुशबू तुम्हें हमेशा रास्ता दिखाती रहे और तुम्हें घर वापस ले आए।' बता दें कि लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे जिसका इलाज वह लंदन में कराकर लौटे थे। बाद में मुंबई आने के बाद उन्हें कोलोन इन्फेक्शन होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bTC6Ra

No comments:

Post a Comment