मुंबई में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटा गया है क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र की चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे का एक कार्टून शेयर कर दिया था। इसके घटना के बाद , और प्रीति जिंटा जैसे सिलेब्रिटीज ने घटना पर सख्त नाराजगी जताई है। कंगना रनौत ने इस घटना की निंदा करते हुए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोगों की भीड़ रिटायर्ड नौसेना अधिकारी को घेर कर पीटती है और अपने साथ ले जाती है। कंगना के अलावा ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर एक चुटकुले के कारण एक वरिष्ठ नागरिक पर शिव सेना द्वारा हमला किया जाना बेहद चौंकाने वाला, शर्मनाक और निंदनीय है। इस तरह की हिंसा का सभ्य समाज, लोकत्रंत में कोई स्थान नहीं है और अगर साधारण कानून-व्यवस्था ही काम नहीं कर रही है तो आप अच्छी शासन व्यवस्था का दावा नहीं कर सकते हैं। शर्मनाक।' घटना की निंदा करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा, 'मुंबई में कुछ गुंडों ने 62 साल के भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी को इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने वॉट्सऐप पर एक राजनीतिक कार्टून फॉरवर्ड किया था, सच में? बोलने की आजादी का क्या हुआ? रिटायर्ड अधिकारियों के लिए सम्मान कहां गया? बेहद दुखद, यह गलत है।' बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की है जब लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स कांदिवली में कुछ कथित शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस में घटना की शिकायत की गई। हालांकि गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को जमानत भी मिल गई है। पीड़ित अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZstYSH
No comments:
Post a Comment