को इस दुनिया से गए 3 महीने होने वाले हैं लेकिन उन्हें न्याय दिलाने के लिए फैन्स के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। सुशांत को न्याय दिलाने का कैंपेन सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में फैल चुका है। सुशांत को न्याय दिलाने के कैंपेन में उनकी बहन भी लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। अब सुशांत के सपोर्ट में अमेरिका में एक का आयोजन किया गया है। श्वेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कारों के ऊपर सुशांत की तस्वीरें लगाकर उन्हें न्याय दिए जाने की मांग की गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'यूएसए के कैलिफोर्निया में कार रैली। हम इसे सच के लिए वर्ल्ड मूवमेंट कह रहे हैं और सच्चाई के सामने आने की प्रार्थना कर रहे हैं।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। बाद में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने, धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया था। सुशांत के मामले की जांच ईडी, सीबीआई और एनसीबी कर रहे हैं। मामले में एनसीबी ने ड्रग्स खरीदने के मामले में शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को हिरासत में लिया हुआ है जबकि इस मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ चल रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2GA5zEp
No comments:
Post a Comment