Breaking

Saturday, September 5, 2020

कंगना रनौत ने शेयर किया पिता का वीडियो, 'हरामखोर लड़की' टैग मिलने के बाद घर पर हुआ ये सब

ने बीते महीने ट्विटर जॉइन किया है। इसके बाद से लगातार उनके धमाकेदार ट्वीट्स आ रहे हैं। इससे पहले उनकी सोशल मीडिया टीम का अकाउंट हैंडल था। हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) से की थी। इसके बाद पॉलिटिशन संजय राउत ने उन्हें 'हरामखोर लड़की' कह दिया। इन सबके बीच कंगना कंगना ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया है कि उनका परिवार कैसा फील कर रहा है। कंगना ने लिखा, आप माफिया से लड़ सकते हैं... कंगना ने वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वह अपने परिवार के साथ लिविंग रूम में हैं। कंगना ने लिखा है, आप माफिया से लड़ सकते हैं, आप सरकार को चुनौती दे सकते हैं लेकिन घर पर इस इमोशनल ब्लैकमेल को कैसे हैंडल किया जाए? मेरे घर के इस सीन से कौन-कौन रिलेट कर रहा है? इस वीडियो में कंगना के पिता दिखाई दे रहे हैं। उनकी मां उन्हें खाना खाने के लिए बुला रही हैं। कंगना के पिता कहते हैं, आप मेरी शेरनी हैं। बेटा हमें किसी से पंगा नहीं लेना है। वह कहते हैं कि मुझे रात को नहीं आई। 12 बजे का उठा हूं और सुबह चार बजे तक जगता रहा। कंगना ने दिया था संजय राउत के बयान पर रिऐक्शन कंगना ने संजय राउत के 'हरामखोर' लड़की वाले कॉमेट पर रिऐक्शन दिया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, महाराष्ट्र के एक मिनिस्टर ने सरेआम मुझे हरामखोर लड़की का टैग दे दिया, अब इंटॉलरेंस पर बहस करने वाले योद्धा कहां गए? कंगना ने दी थी चुनौती कंगना ने धमकी देने वाले लोगों को खुला चैलेंज भी किया था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। जिसकी हिम्मत हो रोक ले। बता दें कि मुंबई पुलिस से खतरे और मुंबई को पीओके जैसा बताने के बाद संजय राउत ने कहा था कि इतनी दिक्कत है तो कंगना मुंबई वापस न आएं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZbnzeI

No comments:

Post a Comment