Breaking

Saturday, September 5, 2020

सुशांत के ऐब्स पर फिदा हो गई थीं सारा, ये गाना देख बनाया था मिलने का प्लान

की मौत को 3 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर गया है। फिल्म इंडस्ट्री ने एक टैलंटेड ऐक्टर खो दिया। उनकी मौत के बाद से उनसे जुड़ी कई बातें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। बीते दिनों सुशांत का स्टाफ बता चुका है कि के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। इस बीच सारा एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें सारा ने बताया है कि उन्होंने सबसे पहले सुशांत को कब देखा और वह देखते ही उन पर फिदा हो गई थीं। सुशांत के ऐब्स और कृति के ऐब्स पर थी नजर सारा अली खान इस वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने सुशांत को 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' गाने में देखा और जब उन्होंने कहा, ना-ना-ना-ना तो सारा उन पर मर मिटीं। सारा ने बताया था कि उन्हें लगा था कि ये लड़का कितना हॉट है और वह सुशांत से मिलने के लिए बेताब हो गई थीं। सारा कहती हैं, मैं सुशांत के ऐब्स और कृति सैनन के लेग्स के अलावा कुछ और देख ही नहीं पा रही थी। सारा के साथ इंटरव्यू में बैठे सुशांत इस पर ब्लश करते दिखाई दे रहे हैं। हेडलाइन्स में थीं सारा और सुशांत के लिंकअप की खबरें सुशांत और सारा ने 'केदारनाथ' फिल्म में साथ काम किया था। यह सारा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद सुशांत और सारा के लिंकअप की खबरें आई थीं। सुशांत के फार्महाउस के केयर टेकर एक रीसेंट इंटरव्यू में बता चुके हैं कि सुशांत सारा को जनवरी 2019 में प्रपोज करने वाले थे। सारा उनके फॉर्महाउस पर आती थीं। सारा के लिए बुक किया था प्राइवेट जेट सुशांत के स्टाफ के कई लोग बता चुके हैं कि सारा अली खान और सुशांत एक-दूसरे की काफी इज्जत करते थे। सारा का व्यवहार सुशांत के स्टाफ के लिए भी काफी अच्छा था। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि सारा के साथ बैंकॉक जाने के लिए सुशांत ने प्राइवेट जेट बुक किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2F2CYqR

No comments:

Post a Comment