बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह अपने लोनावला फार्महाउस पर रह रहे हैं और वहां से अक्सर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने फार्महाउस के अंदर ब्रिस्कवॉक करते नजर आ रहे हैं। साथ में लता मंगेशकर का गाना भी बज रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताय ाहै कि वह नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। नई फिल्म की कर रहे तैयारी धर्मेंद्र ने ट्वीट किया है, बारिश में आधे घंटे इनडोर ब्रिस्क वॉक...लता जी के पुराने गाने सुनकर कॉलेज के दिन याद आ गए। ईश्वर की इच्छा से नई फिल्म की तैयारी कर रहा हूं... आप सबकी दुआएं चाहिए। सभी को प्यार। सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़े हैं धर्मेंंद्र धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस पर फल, सब्जियां उगा रखी हैं। वह इनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वह अपने फैन्स के साथ पुरानी यादें और अपनी डेली ऐक्टिविटीज भी शेयर करते हैं। धर्मेंद्र की आखिरी बार हेमा मालिनी के साथ फिल्म 'शिमला मिर्च' में काम किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jLTvy7
No comments:
Post a Comment