बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लंबे समय तक से दूर रही हैं। अब कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर आने के बाद कंगना सोशल मीडिया पर सुपर ऐक्टिव हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना अब अपने ट्विटर अकाउंट के कारण चर्चा में हैं। मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बताने जैसी पोस्ट करने के अलावा वह अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। पर कंगना ने अपने स्कूल के एनुअल डे की तस्वीर शेयर की है। कंगना की यह तस्वीर उस समय की है जब वह पहली क्लास में थीं। कंगना ने अपने टीचर्स के प्रति सम्मान जताते हुए यह तस्वीर आज के दिन शेयर की है। तस्वीर में कंगना ट्रडिशनल ड्रेस पहने हुए अपने एक टीचर से गिफ्ट ले रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे ख्याल से यह तस्वीर पहली क्लास के एनुअल डे की है। हम लोगों ने पहाड़ी नटी परफॉर्म किया था और टीचर्स से गिफ्ट मिले थे। बहुत सारे महान टीचर्स मेरी जिंदगी से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े रहे हैं। उन सभी को मेरा दिल से आभार।' बता दें कि कंगना इस समय मनाली में अपने घर पर हैं। कंगना लॉक डाउन से पहले ही मनाली पहुंच गई थीं। अब उन्होंने घोषणा की है कि वह 9 सितंबर को मुंबई लौटकर आ रही हैं। माना जा रहा है कि मुंबई लौटते ही कंगना अपनी फिल्मों पर काम करना शुरू कर देंगे। इस समय वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में काम कर रही हैं। कंगना की एक और फिल्म 'तेजस' की शूटिंग दिसंबर से शुरू होने जा रहा है जिसमें कंगना भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना ने एक ऐक्शन फिल्म 'धाकड़' भी साइन की है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2F1bpxZ
No comments:
Post a Comment