मौत मामले में ड्रग्स ऐंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एनसीबी उन्हें कोर्ट में पेश करने जा रही है। दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है, वहीं कोर्ट में एनसीबी शौविक और सैमुअल की 4-6 दिनों की रिमांड मांगेगी। इनके अलावा आरोपी ड्रग पेडलर जैद विलात्रा और कैजेन इब्राहिम को भी मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। पढ़ें LIVE अपडेट्स- सायन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट सुशांत केस में ड्रग ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी की टीम शौविक और सैमुअल के अलावा आरोपी ड्रग पेडलर जैद विलात्रा और कैजान इब्राहिम को भी मेडिकल टेस्ट के लिए सायन हॉस्पिटल लेकर गई है। श्रुति मोदी के घर पहुंच सकती है एनसीबी की टीम सुशांत केस में ड्रग ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी की टीम किसी भी वक्त सुशांत की बिजनस मैनेजर रहीं श्रुति मोदी के घर जांच के लिए पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि टीम श्रुति मोदी के गोरेगांव स्थित घर पर कभी भी पहुंच सकती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि श्रुति मोदी की भी गिरफ्तार कर सकती है। इससे पहले श्रुति और रिया चक्रवर्ती के बीच की कुछ चैट भी सामने आई थी। बॉलिवुड में ड्रग्स के ऐंगल की जांच हुई तेज एनसीबी की मानना है कि बॉलिवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल करने के लिए कुछ बड़े नामों का भी खुलासा हो सकता है। श्रुति मोदी के रिया और शौविक के अलावा अन्य बॉलिवुड सिलेब्रिटीज से भी संपर्क थे। एनसीबी की पूछताछ में शौविक और सैमुअल ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने ड्रग्स खरीदा था। यह भी सामने आया है कि ड्रग्स खरीदने के लिए रिया चक्रवर्ती के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3h0OqjQ
No comments:
Post a Comment