'बिग बॉस 15' () में फिनाले रेस की शुरुआत होते ही बड़ा ट्विस्ट आ गया। बिग बॉस ने अनाउंस किया कि घर के कुछ सदस्यों को अपग्रेड किया जाएगा और उन्हें वीआईपी जोन में भेजा जाएगा। जो भी सदस्य वीआईपी जोन में जाएंगे, वो फिनाले की ट्रॉफी के दावेदार होंगे। उमर रियाज (Umar Riaz) इस हफ्ते घर के कैप्टन हैं। बिग बॉस बताते हैं कि उमर अपने साथ 3 और कंटेस्टेंट्स को वीआईपी जोन में लेकर जा सकते हैं। सारे कंटेस्टेंट्स रस्सी के जरिए उमर से बंधे होंगे और उमर जिसे वीआईपी जोन में नहीं लेकर जाना चाहेंगे, उसकी रस्सी खोल देंगे और वजह भी बताएंगे। टास्क शुरू होता है और सारे कंटेस्टेंट्स उमर रियाज को बारी-बारी से बताने लगते हैं कि वह उन्हें क्यों वीआईपी जोन में लेकर जाएं। उमर रियाज नए कंटेस्टेंट्स में से राकेश बापट () और नेहा भसीन (Neha Bhasin) को यह कहकर बाहर कर देते हैं कि वो अभी आए हैं और अभी उन्हें और जानने की जरूरत है। ताकि सभी लोग जान पाएं कि वो कितना डिजर्विंग हैं। पढ़ें: दूसरे राउंड में उमर रियाज पहले राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) और फिर शमिता शेट्टी () की रस्सी खोल देते हैं और उन्हें वीआईपी जोन की रेस से बाहर कर देते हैं। वह कहते हैं कि शमिता के काफी सपॉर्ट करने वाले हैं और इसलिए उन्हें उनके सपॉर्ट की जरूरत नहीं हैं। पढ़ें: विशाल कोटियन (Vishal Kotian) भी उमर रियाज को मनाने की कोशिश करते हैं। अब देखना यह होगा कि किसे वीआईपी जोन में एंट्री मिलेगी और किसे नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीआईपी जोन में करन कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज और निशांत भट्ट के अलावा विशाल कोटियन की एंट्री हो चुकी है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bW7UG7
No comments:
Post a Comment