Breaking

Monday, November 8, 2021

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया 'डिजिटल पेमेंट' से जुड़ा वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल!

सोशल मीडिया पर रोज एक से बढ़कर एक वीडियो आते रहते है। कुछ वीडियो ऐसे होते है जिसे देखते ही आंख भर आती है, तो कुछ वीडियोज को देखने के बाद हंसी नहीं रुकती है। आज हम आपके लिए एक डिजिटल पेमेंट से जुड़ा हुआ है। अब इसको देखकर आप खुद तय करिए की क्या किया जाए? क्या है खास?महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहते हैं। उनके द्वारा किए गए ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं और खूब शेयर किए जाते हैं। आनंद महिंद्रा कभी गंभीर मुद्दों पर ट्वीट करते हैं तो कभी मजेदार वीडियो शेयर कर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दे कि वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और कई हजारों से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दान करने के लिए ‘नंदी बैल’ के माथे पर एक फोनपे (PhonePe) का बारकोड लगा हुआ है। और लोगों द्वार पर फोनपे के जरिए दान किया जा रहा है। आपको बता दे कि ये वीडियो भारत में डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाता है। इस वीडियो को खुद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा- क्या भारत में डिजिटल भुगतान की बढ़ती रफ्तार को लेकर किसी और सबूत की जरुरत है। लोगों ने किए मजेदार कमेंटसोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और मजेदार कमेंट भी कर रहे है। इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं...


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3kg7q1V

No comments:

Post a Comment