ऐक्टर और को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्वीट कपल में से एक माना जाता है। शाहिद और मीरा की शादी साल 2015 में हुई थी। शादी के समय मीरा केवल 21 साल की थीं। कम ही लोगों को पता है कि कॉलेज के समय मीरा राजपूत की एक बेस्ट फ्रेंड को शाहिद कपूर पर क्रश था। शायद तब तक मीरा राजपूत को भी नहीं पता था कि एक दिन उनकी शादी शाहिद कपूर से हो जाएगी। इस बारे में जब मीरा से पूछा गया कि क्या कभी स्क्रीन पर शाहिद कपूर को देखकर क्रश हुआ तो जवाब में मीरा ने कहा, 'मेरी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद पर क्रश था। इसलिए जब मैंने उसे बताया कि मेरी शादी शाहिद से होने वाली है तो उसने ताज्जुब का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि वह मुझे बताती रहती थी कि उसका शाहिद पर क्रश है। तब मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। हम लोग इस बात पर आज भी हंसते हैं क्योंकि मेरी फ्रेंड स्कूल के समय से शाहिद को पसंद करती थी।' शाहिद कपूर मीरा की इस बेस्ट फ्रेंड और उसके पति से मिल भी चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर पिछली बार अपनी सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। अब वह अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी नाम से बनी तेलुगू सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में शाहिद के साथ पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qaCe8c
No comments:
Post a Comment