आज भाई-दूज (Bhai Dooj 2021) के मौके पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ उनकी बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर के साथ अंशुला (Anshula Kapoor), जान्हवी (Janhvi Kapoor), खुशी ( Khushi Kapoor) शनाया (Shanaya Kapoor) और रिया कपूर (Rhea Kapoor) सभी नजर आ रही हैं। भाई के साथ इन बहनों की बॉन्डिंग तस्वीर में साफ झलक रही है। इन तस्वीरों में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीरें पिछले दिनों दिवाली पार्टी की है, जो अनिल कपूर ने अपने घर पर रखी थी। इस पार्टी में बॉलिवुड के तमाम दोस्तों के अलावा परिवार के सभी लोग आमंत्रित थे, जिसमें अर्जुन-अंशुला, बोनी कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर, संजय कपूर की फैमिली, बेटी शनाया सभी शामिल हुए। पार्टी के अंदर की कुछ तस्वीरें अर्जुन कपूर ने शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लाडली बहनों के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं। हालांकि, अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए खुशी कपूर को बर्थडे विश किया है और जान्हवी के लिए लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो खुशी कपूर। जान्हवी ने आकर इस जन्मदिन की तस्वीर को खराब कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि इस साल वो fiasco फोटोशूट के लिए तुम्हारे कपड़े चोरी करना बंद कर देगी।' अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसमें नजर आ रहे सभी को अपना फेवरेट बताया है औऱ लिखा है, 'Sparkly, shimmery, blurry, happy, comfy Diwali! #FamJam #MyFavPeople.' एक अन्य तस्वीर में अंशुला अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया के साथ पोज़ देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में खुशी इसी सेलिब्रेशन के दौरान अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। रिया कपूर ने खुशी के केक कटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mQmvcp
No comments:
Post a Comment