Breaking

Saturday, November 6, 2021

'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर कटरीना ने अक्षय संग जमकर किया रोमांस, रवीना टंडन को दे रही हैं जमकर टक्कर

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi ) का लेटेस्ट सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' (Tip Tip Song) ने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी इस रीमिक्स गाने में बेहद खूबसूरत दिख रही है, लेकिन फैन्स रवीना टंडन (Raveena Tandon) को भुला नहीं पा रहे हैं। करण जौहर ने इस गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि 'टिप टिप बरसा पानी' 1994 में आई फिल्म मोहरा का वह हिट गाना है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन की रोमांटिक जोड़ी को लोग आज तक याद करते हैं। अब इसी गाने का रीमिक्स वर्जन अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाया गया है, जिसमें कटरीना कैफ ने अपने अंदाज से रवीना टंडन को टक्कर देने की जमकर कोशिश की है। बारिश में भीगते हुए कैटरीना कैफ के इस डांस को देखकर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस सॉन्ग में कटरीना और अक्षय का डांस और रोमांस दोनों ही फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। कटरीना ने रवीना के बराबर आने में इस गाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और ये बातें फैन्स भी मान रहे हैं। फैन्स कह रहे हैं 'रवीना तो लेजंड्री हैं, लेकिन कटरीना भी ऑरिजनल गाने के क्लास को मेंटेन करने में कहीं कम नहीं। हमारी दोनों ही ऐक्ट्रेसेस को सल्यूट है। और अक्षय कुमार आज भी वैसे ही हैं। ढेर सारा प्यार आपको।' लोगों ने उदित नारायण और अल्का याग्निक की शानदार आवाज की फिर से तारीफ की है और इसी के साथ कटरीना और अक्षय की केमिस्ट्री उन्हें काफी पसंद आ रही है। लोगों ने तो यहां तक कहा है कि - इस 'टिप टिप' सॉन्ग ने थिएटर में आग लगा दी है भाई, लोग पागलों की तरह नाच रहे थे। लोगों ने कहा है कि रवीना के इस गाने के साथ कटरीना के अलावा कोई और जस्टिस नहीं कर पातीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nWhVIM

No comments:

Post a Comment