Breaking

Saturday, November 6, 2021

संजीव कुमार के रहे थे 2 अफेयर, हेमा मालिनी से ब्रेकअप के बाद नहीं करना चाहते थे शादी

बॉलिवुड में बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिनकी अदाकारी और फिल्मों की खूब तारीफ हुई है मगर उनकी निजी जिंदगी बहुत अच्छी नहीं रही। ऐसे ही एक ऐक्टर संजीव कुमार रहे हैं। संजीव कुमार एक समय पर हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। मगर हेमा से उनका यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अब हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा ने संजीव कुमार की बायॉग्रफी लिखी है जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई गई हैं।

बॉलिवुड ऐक्टर संजीव कुमार के जीवन पर एक बायॉग्रफी लिखी गई है। इस बायॉग्रफी में संजीव कुमार के निजी जीवन और उनके अफेयर्स के बारे में खुलकर लिखा गया है।


संजीव कुमार के रहे थे 2 अफेयर, हेमा मालिनी से ब्रेकअप के बाद नहीं करना चाहते थे शादी

बॉलिवुड में बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिनकी अदाकारी और फिल्मों की खूब तारीफ हुई है मगर उनकी निजी जिंदगी बहुत अच्छी नहीं रही। ऐसे ही एक ऐक्टर संजीव कुमार रहे हैं। संजीव कुमार एक समय पर हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। मगर हेमा से उनका यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अब हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा ने संजीव कुमार की बायॉग्रफी लिखी है जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई गई हैं।



दिलीप कुमार ने दिया था संजीव की बायॉग्रफी का आइडिया
दिलीप कुमार ने दिया था संजीव की बायॉग्रफी का आइडिया

'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में हनीफ और सुमंत ने कहा कि उन्होंने यह बिना किसी सनसनी या ग्लैमर फैलाने इरादे से संजीव कुमार की साधारण जिंदगी को दिखाने के लिए यह किताब लिखी है। उन्होंने बताया कि संजीव कुमार की बायॉग्रफी लिखने का आइडिया उन्हें दिलीप कुमार ने दिया था। दिलीप कुमार खुद संजीव कुमार की ऐक्टिंग के काफी कायल थे।



संजीव के पिता ने की थी 3 शादियां
संजीव के पिता ने की थी 3 शादियां

संजीव कुमार के पिता जेठालाल जरीवाला ने पहली शादी शांति के साथ की थी जिनकी दो बेटियां लक्ष्मी और जसवंती थीं। शांति के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी की जिनका नाम भी शांति था मगर वह भी कुछ समय बाद गुजर गईं। इसके बाद जेठालाल सूरत छोड़ मुंबई बस गए। इसके बाद उन्होंने जावेरबेन से तीसरी शादी की जिनके 3 बेटे संजीव कुमार, किशोर और निकुल और एक बेटी गायत्री हुईं।



संजीव की हुई थी सगाई मगर तोड़ दी
संजीव की हुई थी सगाई मगर तोड़ दी

संजीव कुमार की सगाई हंसा नाम की लड़की से 1954 में हुई थी मगर वह उनसे शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए सगाई तोड़ दी। बाद में हंसा की 2 शादियां हुईं। जब संजीव सुपरस्टार थे तो उन्हें पता चला कि हंसा की फैमिली बेहद गरीबी में दिन गुजार रही है। तब उन्होंने अपनी मां से कहा था कि वह हंसा की मदद करना चाहते हैं। शायद दिलीप कुमार को लगता था कि उन्होंने हंसा का दिल तोड़ दिया था।



संजीव कुमार के बॉलिवुड में रहे 2 अफेयर
संजीव कुमार के बॉलिवुड में रहे 2 अफेयर

फिल्मों में सफल होने के बाद संजीव कुमार के फिल्म इंडस्ट्री में 2 अफेयर चर्चित रहे। उनका पहला अफेयर ऐक्ट्रेस नूतन के साथ हुआ था। नूतन शादीशुदा थीं और उनका बेटा भी था। उनके पति रजनीश बहल एक नेवी के अधिकारी थे। मगर यह अफेयर ज्यादा नहीं चल सका। कहा जाता है कि एक बार फिल्म 'देवी' के सेट पर नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ भी मार दिया था।



हेमा मालिनी से यूं हो गया ब्रेकअप
हेमा मालिनी से यूं हो गया ब्रेकअप

संजीव कुमार का हेमा मालिनी से भी अफेयर रहा था। बायॉग्रफी में बताया गया है कि एक बार हेमा मालिनी राजेश खन्ना के कहने पर उनके साथ एक हॉलिवुड फिल्म के प्रीमियर पर चली गई थीं। इस बात से संजीव कुमार नाराज हो गए और इसके बाद उनके बीच दूरी आ गई।



हेमा से ब्रेकअप के बाद शादी नहीं करना चाहते थे संजीव
हेमा से ब्रेकअप के बाद शादी नहीं करना चाहते थे संजीव

जब संजीव कुमार का हेमा मालिनी से ब्रेकअप हो गया तो वह शादी नहीं करना चाहते थे। कहते हैं कि सुलक्षणा पंडित उनसे शादी करना चाहती थीं मगर संजीव कुमार ने इनकार कर दिया था।



फिर हेमा से नहीं रखा संजीव ने कोई मतलब
फिर हेमा से नहीं रखा संजीव ने कोई मतलब

हेमा मालिनी से ब्रेकअप होने के बाद संजीव कुमार ने उनसे कोई मतलब नहीं रखा। संजीव कुमार को हेमा और धर्मेंद्र के अफेयर से भी कोई फर्क नहीं पड़ता था। 'शोले' की शूटिंग के दौरान संजीव और हेमा अलग-अलग होटल में रुकते थे। फिल्म में उनका साथ में कोई सीन नहीं था। ऐसा ही फिल्म 'त्रिशूल' में भी हुआ था जहां संजीव और हेमा का एक भी सीन नहीं था।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bNy65O

No comments:

Post a Comment