Breaking

Wednesday, October 6, 2021

Vinod Khanna B'Day: जब विनोद खन्ना बोले- मैं कोई संत नहीं हूं, मुझे भी है सेक्स की जरूरत

एक समय पर के सबसे हैंडसम हीरो कहे जाने वाले को आज भी फैन्स याद करते हैं। विनोद खन्ना का फिल्मी करियर जितना सफल रहा उनती ही उनकी पर्सनल लाइफ विवादित रही। एक समय पर विनोद खन्ना अपने तेजी से बढ़ते करियर को अलविदा कहकर ओशो रजनीश के आश्रम में जाकर रहने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद ही विनोद खन्ना ने एक बार फिर फिल्मों में वापसी करते हुए कई सफल फिल्में दीं। 6 अक्टूबर को विनोद खन्ना के बर्थडे पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सेक्स के बारे में बात कर रहे हैं। इस पुराने वीडियो में विनोद खन्ना सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। विनोद खन्ना ने इस वीडियो में कहा, 'मैं बैचलर था और जहां तक महिलाओं की बात है तो मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे भी किसी और की तरह सेक्स की जरूरत है। अगर महिलाएं नहीं होतीं तो हम यहां नहीं होते। सेक्स के बिना हम यहां नहीं होते तो अगर मैं किसी महिला के साथ हूं तो किसी को क्यों इस पर सवाल उठाता है।' बता दें कि 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना ने फिल्मों में आने से पहले मुंबई के एक कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री ली थी। उनका ऐक्टिंग में इंट्रेस्ट था इसलिए उन्होंने कहीं नौकरी नहीं की। उन्होंने 1968 में फिल्म 'मन का मीत' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मेरा गांव मेरा देश, अमर अकबर एंथनी, मेरे अपने, परवरिश, हाथ की सफाई, हेरा फेरी, द बर्निंग ट्रेन, कुर्बानी, दयावान, ईना मीना डीका, वॉन्टेड और दबंग जैसी सुपरहिट में काम किया। 27 अप्रैल 2017 को कैंसर के कारण विनोद खन्ना का निधन हो गया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ixpKTu

No comments:

Post a Comment