
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को एक साल हो गए हैं लेकिन परिवार के लोग, दोस्त और फैंस आज भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। बीते 4 सितंबर को उनकी 69वीं बर्थ ऐनिवर्सरी थी। इस मौके पर कपूर फैमिली इस दिन को केक और ऋषि कपूर के लाइफ-साइज कट आउट के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान रणधीर कपूर, नीतू कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और अन्य लोग एकसाथ नजर आए। सभी की एक तस्वीर सामने आई है जिसे नीतू ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ और तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है। ऋषि कपूर को याद कर काटा गया केक पहली पिक्चर में नीतू दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर का कट आउट पकड़े दिख रही हैं। वहीं, दूसरे फोटो में बर्थडे केक नजर आ रहा है जिसमें 'हैपी बर्थडे चिंटू' लिखा हुआ है। एक अन्य ग्रुप पिक्चर में शत्रुघ्न सिन्हा, रणधीर कपूर और बाकी लोग कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में सभी एकसाथ 'हैपी बर्थडे' गाते नजर आ रहे हैं। आखिरी फिल्म का शेयर किया गया पोस्टर ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के मेकर्स ने उनकी बर्थ ऐनिवर्सरी के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। पोस्टर में ऋषि चलते हुए और मुस्कुराते दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक ब्रीफकेस नजर आ रहा है। ऐक्टर के निधन के बाद फिल्म के बाकी हिस्सों को उनकी जगह परेश रावल ने पूरा किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3yRVkRq
No comments:
Post a Comment