Breaking

Sunday, April 18, 2021

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मालदीव जाते देख भड़के लोग, किसी ने कहा- बेशर्म तो किसी ने भगौड़ा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) हाल ही में Covid-19 से उबरे हैं। इसके तुरंत बाद दोनों मालदीव हॉलिडे पर निकल चुके हैं और यह लोगों को पसंद नहीं आया। लोग लॉकडाउन के बाद इनके मुंबई छोड़ने की वजह से काफी नाराज हो रहे हैं।

कोरोना से ठीक होते ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir कडKapoor and Alia Bhatt) मालदीव रवाना हो गए। सोमवार सुबह दोनों सोमवार एयरपोर्ट पर नजर आए।


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मालदीव जाते देख भड़के लोग, किसी ने कहा- बेशर्म तो किसी ने भगोड़ा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) हाल ही में Covid-19 से उबरे हैं। इसके तुरंत बाद दोनों मालदीव हॉलिडे पर निकल चुके हैं और यह लोगों को पसंद नहीं आया। लोग लॉकडाउन के बाद इनके मुंबई छोड़ने की वजह से काफी नाराज हो रहे हैं।



ऱणबीर और आलिया को एयरपोर्ट पर देख भड़के लोग
ऱणबीर और आलिया को एयरपोर्ट पर देख भड़के लोग

आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मालदीव वकेशन पर निकल चुके हैं। आज सोमवार सुबह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित होने की वजह से आइसोलेट रह रहे थे। अब वे ठीक होकर छुट्टियां साथ बिताने निकले हैं। लेकिन जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं, लोग उन्हें देख भड़क उठे हैं। (Pic courtesy: Yogen Shah)



हाल ही में दोनों हुए थे कोरोना पॉजिटिव
हाल ही में दोनों हुए थे कोरोना पॉजिटिव

9 मार्च को खबर आई की रणबीर कोरोना से संक्रमित हैं और इसके साथ ही वह फौरन अपने घर में क्वॉरंटीन हो गए। इसके कुछ दिनों बाद आलिा भट्ट के भी पॉजिटिव होने की खबर आई। हाल ही में आलिया का टेस्ट नेगेटिव आया और अब दोनों हॉलिडे पर रवाना हो चुके हैं।



लोगों का गुस्सा इन स्टार्स पर फूटा है
लोगों का गुस्सा इन स्टार्स पर फूटा है

बता दें कि मुंबई में कोरोना के उठते तूफान को देखकर 15 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। अब बॉलिवुड के कई स्टार्स मालदीव की ओर रूख कर रहे हैं और लोगों का गुस्सा इसी बात पर फूटता नजर आ रहा है।



दिशा पाटनी के साथ टाइगर श्रॉफ भी मालदीव की सैर पर हैं
दिशा पाटनी के साथ टाइगर श्रॉफ भी मालदीव की सैर पर हैं

पिछले दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ टाइगर श्रॉफ भी मालदीव की सैर पर रवाना हुए। इससे पहले सारा अली खान, जान्हवी कपूर, श्रद्धा कपूर जैसी तमाम हस्तियां मालदीव की सैर से वापस लौट चुकी हैं।



'वाह बेटा, कोरोना केस बढ़े तो हम चले मालदीव'
'वाह बेटा, कोरोना केस बढ़े तो हम चले मालदीव'

रणबीर और आलिया को मुंबई में लॉकडाउन के साथ ही मालदीव पर निकलते देख लोग तरह-तरह के कॉमेंट करने लगे हैं। किसी ने कहा है, 'वाह बेटा, कोरोना केस बढ़े तो हम चले मालदीव। पैसा है तो क्या कुछ नहीं हो सकता।' वहीं एक अन्य ने कहा है, 'घूमने जाना भी शायद जरूरी सर्विस में आता है। याद है पिछले साल यही लोग कह रहे थे कि घर पर रहो, सेफ रहो।'



कुछ ने कहा भगोड़ा तो कुछ ने कहा- जनता सब याद रखेगी
कुछ ने कहा भगोड़ा तो कुछ ने कहा- जनता सब याद रखेगी

एक ने तो गुस्से में कहा है, 'टाइगर और दिशा के लिए भी यही कहा था और इनके लिए भी यही कह रहा हूं- ये लोग सुपर स्प्रेडर्स हैं, इनकी एंट्री मालदीव सरकार बंद करे।' एक ने कहा- इन लोगों के लिए नो लॉकडाउन नो कोरोना।' कुछ ने तो इनके लिए भगोड़े शब्द का भी इस्तेमाल किया है। एक ने कहा है- जनता सब याद रखेगी।



'ये सारे सिलेब्रिटीज़ हॉलिडे मना रहे हैं कोरोना सिचुएशन में'
'ये सारे सिलेब्रिटीज़ हॉलिडे मना रहे हैं कोरोना सिचुएशन में'

एक ने लिखा है, 'ये सारे सिलेब्रिटीज़ हॉलिडे मना रहे हैं कोरोना सिचुएशन में। उनके लिए लॉकडाउन नहीं है क्या? कोरोना सिर्फ लोअर और मिडल क्लास को होता है और उससे वे ठीक भी नहीं होते, मर ही जाते हैं। बस ये सिलेब्रिटीज होम क्वॉरंटीन से ही ठीक हो जाते हैं।



लोगों ने कहा- शर्म आनी चाहिए इन्हें
लोगों ने कहा- शर्म आनी चाहिए इन्हें

कुछ ने पूछा है- ये मालदीव में डिस्काउंट चल रहा है क्या? य़े इंडियन सिलेब्रिटीज़ को कैसे परमिशन है ट्रैवल की, जबकि नॉर्मल लोग स्ट्रगल कर रहे हैं इस भयंकर कोविड सिचुएशन में, शर्म आनी चाहिए।



लोग इन तस्वीरों पर हैं हैरान
लोग इन तस्वीरों पर हैं हैरान

इस दौरान रणबीर कपूर के बैग की तस्वीरें कैमरे में काफी कैप्चर हुईं। लोगों ने यह भी हैरानी जताई कि वकेशन पर ये बिना अपने कपड़ों का बैग लिए भी निकल जाते हैं। दरअसल इनकी तस्वीरों में इनके साथ कहीं भी इनका बैगेज नजर नहीं आया है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2P36h1y

No comments:

Post a Comment