Breaking

Sunday, April 18, 2021

कोरोना के कारण मालदीव में फंसे नमिश तनेजा, रोते हुए अकेले इंडिया लौटी बीवी

टीवी ऐक्‍टर नमिश तनेजा (Namish Taneja) के लिए मालदीव ट्रिप (Maldives) परेशानी का सबब बन गया है। नमिश अपनी पत्‍नी के साथ वैकेशन मनाने पहुंचे थे। वहां अब उन्‍हें कोरोना हो गया है। भारत लौटने से ठीक पहले नमिश कोविड-19 पॉजिटिव (COVID-19 positive) पाए गए हैं। ऐसे में नमिशन को मालदीव में ही क्‍वॉरंटीन कर दिया गया है, जबकि उनकी पत्‍नी आंचल शर्मा को अकेले ही इंडिया लौटना पड़ा है। रिसॉर्ट में किया गया नमिश को क्‍वॉरंटीनकोरोना पॉजिटिव आने के बाद नमिश को मालदीव में ही एक रिसॉर्ट में आइसोलेशन में रखा गया है। नमिश ने इंस्‍टाग्राम पर इस बारे में फैन्‍स के साथ जानकारी शेयर की है। नमिश ने अपने पोस्‍ट में सभी फैन्‍स को चेतावनी भी दी है कि वह कोरोना वायरस से बचकर रहें। नमिश ने अपने पोस्‍ट में यह भी बताया है कि वह इंडिया को बहुत मिस कर रहे हैं। नमिश बोले- मेरे लिए दुआ करें, इंडिया बेस्‍ट हैनमिश ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा है, 'मैं मालदीव में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं एक रिसॉर्ट में क्‍वॉरंटीन हूं। सभी सुरक्षा दिशा-निर्देश का पालन करने के बाद भी ये हो गया है। इसलिए अफवाहों से दूर रहें। यह वायरस असली है और हर जगह फैल रहा है। कृपया अपना मास्‍क पहने रहें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। बाहर न निकलें। अपना खयाल रखें और मेरे लिए दुआ करें। भारत से बेहतर कोई देश नहीं है। जय हिंद।' चार दिन बाद लौटने वाले थे इंडियानमिश ने इसके साथ ही हमारे सहयोगी 'ETimes' से भी बात की। नमिश ने बताया कि कैसे उन्‍होंने अपना यह वेकेशन प्‍लान किया था। नमिश कहते हैं, 'हम चार दिन बाद वापस लौटने वाले थे। लेकिन 12 अप्रैल को ही हमारा कोविड-19 टेस्‍ट हुआ। मेरा कोविड टेस्‍ट पॉजिटिव निकला। शुक्र है कि आंचल का टेस्‍ट नेगेटिव था।' बीवी आंचल का रो-रोकर बुरा हालनमिश ने आगे बताया कि उनके और आंचल के लिए अलग रहना वाकई मुश्‍क‍िल है। नमिश ने कहा कि जब आंचल वापस लौट रही थीं, तब वह उन्‍हें गले भी नहीं लगा सके। नमिश कहते हैं, 'आंचल मुझे छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में उसे खूब समझाना पड़ा। यह हम दोनों के लिए मुश्‍क‍िल था और दिल टूटने जैसा था।' नमिश आगे बताते हैं, 'जब आंचल वापस लौट रही थी तो उसकी आंखों में आंसू थे। वह मुझे अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।' बता दें कि नमिश तनेजा 'ऐ मेरे हमसफर' शो में लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dsqOWI

No comments:

Post a Comment