Breaking

Saturday, November 21, 2020

स्वरा भास्कर ने पोस्ट किया खुद पर और सोनम कपूर पर बना मजेदार मीम

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से मजेदार मीम शेयर किया है। ये मीम स्वरा की फिल्म 'रांझणा' पर बना है। स्वरा ने शेयर किया फनी मीम स्वरा ने ने ट्विटर पर ये मीम शेयर किया है। मीम उनके और के बारे में है। इस मीम में लिखा है, रांझणा शानदार फिल्म थी। यह एक अहम मेसेज देती है कि अगर आपको सोनम कपूर और स्वरा भास्कर में से एक चुनना हो तो मौत चुन लो। स्वरा ने इसको शेयर करते हुए लिखा है, ये वाकई फनी है। 'वीरे दी वेडिंग' में भी सोनम थीं साथ फिल्म 'रांझणा' के हीरो कुंदन (धनुष) फिल्म में सोनम से प्यार करते हैं और स्वरा धनुष से। लेकिन हीरो को ना सोनम मिलती हैं, ना स्वरा बल्कि मौत हो जाती है। वर्क फ्रंट पर बात करें तो स्वरा की लास्ट फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' थी। इसमें भी उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं। साथ में करीना कपूर और शिखा तल्सानिया ने अहम किरदार निभाए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/393zzEI

No comments:

Post a Comment