Breaking

Saturday, November 21, 2020

प्रभुदेवा के भाई ने बताया फिजियोथेरपिस्ट से शादी का सच, यहां है पूरी कहानी

की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर कई ऐसी खबरें भी आ चुकी हैं जिनमें सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट्स थी कि वह अपनी भांजी कर रहे हैं। इसके बाद उनकी फिजियोथेरपिस्ट से शादी की खबरें आईं। यहां है पूरे मामले की सच्चाई। 2 महीने लिव-इन में रहे हैं प्रभुदेवा ETimes की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभुदेवा ने मुंबई के साकीनाका में रहने वाली डॉक्टर हिमानी से शादी की है। दोनों की बीच नजदीकियां तब बढ़ीं जब लगातार डांस की वजह से प्रभुदेवा की पीठ और पैरों में खिंचाव आ गया था। इस दौरान प्रभुदेवा ने डॉक्टर हिमानी से ट्रीटमेंट लिया था। लॉकडाउन के वक्त दोनों मार्च में चेन्नई गई थे। वहां 2 महीने लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद वहीं मई में शादी कर ली। शादी प्रभुदेवा के चेन्नई वाले घर पर हुई। लॉकडाउन की वजह से इसमें कोई शामिल नहीं हुआ। प्रभुदेवा की शादी से खुश है उनकी फैमिली अब तक डॉक्टर हिमानी अपने ससुरालवालों से 2 बार मैसूर में मिल चुकी है। जब प्रभुदेवा के भाई राजू सुंदरम से कॉन्टैक्ट किया गया तो उन्होंने ईटाइम्स को बताया, हम प्रभुदेवा की शादी से काफी खुश हैं। बता दें कि प्रभुदेवा की पहली पत्नी का नाम रामलता है। उनके तीन बच्चे थे जिनमें से कैंसर की वजह से 1 बच्चे की मौत हो गई। प्रभुदेवा ऐक्ट्रेस नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में आए और उनकी पत्नी से दूरियां बढ़ गईं। उनका रिलेशन नहीं चला। अब उन्होंने डॉक्टर हिमानी से शादी की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2UMhWkz

No comments:

Post a Comment