Breaking

Sunday, September 6, 2020

Sandalwood Drug Scandal विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा का भी नाम

सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल में अब बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबरॉय के साले का नाम भी आ रहा है। बीते दिनों बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच टीम (CCB) ने कन्नड़ फिल्म ऐक्ट्रेस रागिनी द्विवेदा के साथ 11 लोगों के प्रतिबंधित ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया। आदित्य कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर है उनमें आदित्य का नाम भी शामिल है। आदित्य पार्टी सर्कल का पॉप्युलर चेहरा बेंगुलुरु में ये गिरफ्तारी कई न्यूज में सिलेब्स के ड्रग्स लेने के खबरों के करीब 10 दिन बाद आई थी। बताया जा रहा है कि आदित्य अल्वा पार्टी सर्कल का पॉप्युलर चेहरा हैं। उनका नाम आने पर कई लोग हैरानी जता रहे हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य को अभी तक कस्टडी में नहीं लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी से जुड़ा भी कोई ऑफिशल नोटिस नहीं है। शुक्रवार को हुई थी रागिनी की गिरफ्तारी सिटी जॉइंट कमिश्मर संदीप पाटिल ने बताया, हमने रागिनी और बाकी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें ड्रग पेडलर शिवाप्रकाश रवि शंकर, राहुल शेट्टी और पार्टी प्लान विरेन खन्ना के नाम शामिल हैं। रागिनी और शेट्टी की गिरफ्तारी शुक्रवार को हो चुकी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3h1bVcf

No comments:

Post a Comment