के केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद मामले की जांच कर रहे ने रविवार सुबह को पूछताछ का समन दिया है। एनसीबी ने पहले ही इस मामले में शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को हिरासत में ले लिया है। अब माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को भी हिरासत में लिया जा सकता है। इस मामले पर रिया के वकील का रिऐक्शन भी आ गया है। सुशांत केस में रिया और उनके परिवार की पैरवी कर रहे वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती मामले में गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया के वकील ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्हें बुरा-भला कहकर निशाना बनाया जा रहा है। अगर किसी को प्यार करना जुर्म है तो वह (रिया) इस जुर्म के परिणाम भुगतने को तैयार हैं। बेकसूर होने के कारण वह किसी भी कोर्ट में बिहार पुलिस, सीबीआई, ईडी या एनसीबी के लगाए गए मामलों में अग्रिम जमानत लेने के लिए नहीं गई हैं।' यह भी पढ़ें: बता दें कि पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया जा सकता है। पहले पूछताछ के लिए देरी से निकलने और फिर सतीश मानेशिंदे के बयान के बाद अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिया के परिवार और वकील को शायद इस बात का अहसास है कि गिरफ्तारी से बचना मुश्किल है। माना जा रहा है कि आज रिया से शौविक, सैमुअल और दीपेश के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। शौविक और सैमुअल 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं जबकि दीपेश को आज कोर्ट में पेश किया जाना है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QWdiOY
No comments:
Post a Comment