केस में ने उनकी बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई पुलिस को शिकायत दी है। रिया का आरोप है कि ने डॉक्टर की फर्जी पर्जी पर अवैध दवाएं लिखवाकर सुशांत को खरीदने के लिए कहा था। अब इस पर सुशांत की बहन ने रिऐक्ट किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका और दिल्ली के डॉक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बहन ने लिखा- नहीं टूटेंगे सुशांत की बहन श्वेता ने ट्वीट किया है, हम किसी चीज से नहीं टूटने वाले, खासकर इस झूठी FIR से। वकील का आरोप- मुंबई पुलिस को ऐक्टिव रखने की कोशिश इस एफआईआर पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहना है कि तो यह साफ है कि इस मामले में मुंबई पुलिस को ऐक्टिव रखने की एक कोशिश है ताकि वे कुछ खुराफात कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को इस मामले में न्याय न मिले। शिकायत लेना कोर्ट की अवमानना विकास सिंह ने कहा था कि मामला CBI देख रही है और मुंबई पुलिस को दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि यदि अगर मुंबई पुलिस शिकायत लेती है, तो यह कोर्ट की आवमानना होगी और फिर हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी। साथ ही आदेश दिया था कि इस केस से जुड़ी हर जांच सीबीआई करेगी और मुंबई पुलिस को इसमें सहयोग करना होगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2F9INm1
No comments:
Post a Comment