Breaking

Monday, September 7, 2020

ईशान-अनन्या की 'खाली पीली' के गाने पर बेयॉन्से से माफी क्यों मांग रहे हैं फैन्स?

हाल में और की आने वाली फिल्म 'खाली-पीली' का पहला गाना 'बेयॉन्से शरमा जाएगी' रिलीज हुआ था। हालांकि इस गाने को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इस गाने की आलोचना करते हुए पॉप सेंसेशन से माफी मांग रहे हैं। इस गाने पर गाना बनाने वालों और अनन्या-ईशान को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस गाने के बोल रंगभेद को बढ़ावा देने वाले हैं। गाने की एक लाइन में कहा गया है- 'हो तुझे देख के गोरिया, बेयॉन्से शरमा जाएगी'। खासतौर पर इस लाइन की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना की जा रही है। इस गाने के रिलीज होने के तुरंत बाद ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना करनी शुरू कर दी है। देखें, कुछ ट्विटर रिऐक्शंस: बता दें कि '' के इस गाने को नक्श अजीज और नीति मोहन ने गाया है। गाने को कुमार और राज शेखर ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। मकबूल कान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 के दिन ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2R1XTNd

No comments:

Post a Comment