बृहनमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने भले ही को तगड़ा नुकसान पहुंचा लिया हो, लेकिन अगर कंगना ने इसको गैरकानूनी साबित कर दिया तो BMC को बड़ा झटका लग सकता है। आज (गुरुवार) दोपहर 3 बजे इस मामले की सुनवाई होनी है। कंगना सही साबित हुईं तो को करनी पड़ेगी जेब ढीली बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में बुधवार को जमकर तोड़फोड़ की थी। गुरुवार को कोर्ट में 3 बजे सुनवाई है, इसमें बीएमसी को अपने इस ऐक्शन पर सफाई देनी पड़ेगी। रिपोर्ट्स हैं कि अगर कंगना के डॉक्युमेंट्स से ये साबित हो गया कि उनकी जगह ऑथराइज्ड थी तो BMC को ये सब दोबारा बनाना पड़ सकता है। बीएमसी का दावा, गलत तरीके से किए गए बदलाव ही तोड़े बीएमसी का दावा है कि उन्होंने सिर्फ गलत तरह से किया गया रेनोवेशन तोड़ा है, कंगना कई ट्वीट्स में दावा कर चुकी हैं कि उनके घर पर कुछ भी गलत तरीके से नहीं बनाा था। इसके अलावा कंगना का ये भी दावा है कि ऑफिस का इंटीरियर भी तोड़ा गया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उनका ऑफिस 24 घंटे में अचानक अवैध हो गया और इसमें फर्निचर सहित सब कुछ तोड़ डाला गया। हाई कोर्ट ने भी BMC के ऐक्शन पर जताई नाराजगी कंगना का बांद्रा स्थित ऑफिस तोड़ने के बाद बीएमसी पर कई लोगों ने नाराजगी जताई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी ऑफिस में और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है। हालांकि कंगना की लीगल टीम ने जब तक स्टे लिया बताया जा रहा है कि तब तक उनका 80 फीसदी नुकसान हो चुका था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2FgJiL7
No comments:
Post a Comment