Breaking

Wednesday, September 9, 2020

खाना खिलाते हुए सुशांत का वीडियो, फैन ने कहा- हम सबकी जान का टुकड़ा

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसपर इससे पहले शायद ही किसी की नजरें पड़ी हो। इस पुराने वीडियो में सुशांत एक छोटी बच्ची को खाना खिलाते दिख रहे हैं। यह वीडियो उस समय का है, जब सुशांत साल 2019 में अपनी फिल्म 'सोनचिड़ैया' की शूटिंग कर रहे थे। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोग सुशांत के इस जेश्चर की तारीफें करते नहीं थक रहे। इस वीडियो को शेयर कर श्वेता ने लिखा है, 'एक खूबसूरत और केयर करने वाला दिल।' इसी के साथ उन्होंने हैशटैग में #JusticeForSushantSinghRajput भी लिखा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को NCB ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गुरुवार को उनकी अर्जी पर सुनवाई होगी। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड साइकोट्रोपिक सब्सटैंस ऐक्ट की धारा 27ए, 21, 22, 29 और 28 के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिया इस वक्त भायखला जेल में हैं। बता दें कि ड्रग्स से जुड़ें मामले में रिया के भाई शौविक और सैम्युएल मिरांड को एनसीबी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रिया और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Znzmqs

No comments:

Post a Comment