बॉलिवुड ऐक्टर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की जानकारी दी। अर्जुन ने लिखा है कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। नहीं हैं लक्षण, घर पर ही हैं अर्जुन अर्जुन ने लिखा है, ये मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगों को सूचित कर दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन रहूंगा। आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया और मैं आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ से जुडे़ अपडेट्स देता रहूंगा। सिलेब्स ने जल्दी ठीक होने की कामना अर्जुन के ये खबर देते ही सिलेब्स उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे। उनके स्टेटमेंट पर जान्हवी कपूर, सिद्धांत कपूर, हर्षवर्धन कपूर, मुकेश छाबड़ा, आयशा श्रॉफ और कृति सैनन वगैरह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। बोनी कपूर के स्टाफ को हुआ था संक्रमण बता दें कि कुछ दिन पहले बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रिमित पाया गया था। हालांकि बोनी, जान्हवी और खुशी के टेस्ट नेगेटिव आए थे। इससे पहले बॉलिवुड ऐक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना को मात दे चुके हैं। रीसेंटली जेनेलिया देशमुख भी कोरोनो को हरा चुकी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Z7HJGo
No comments:
Post a Comment