Breaking

Sunday, September 6, 2020

कुमार विश्‍वास के अंदाज में टीचर ने ली बच्‍चों की क्‍लास, वायरल हो रहा है वीडियो

कवि, लेखक कुमार विश्‍वास भारत समेत दुनियाभर में कितने पॉप्‍युलर हैं, यह तो जगजाहिर है। उनकी कविताएं इंटरनेट पर वायरल हैं। खासतौर पर, यंगस्‍टर्स के बीच तो वह काफी मशहूर हैं। कुमार की कविताओं को लोग कितना देखते-सुनते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अंदाज को अब स्‍कूलों में भी फॉलो किया जा रहा है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टीचर बच्‍चों को कुमार के अंदाज में पढ़ा रहे हैं। 'कोई दीवाना कहता है' के अंदाज में पढ़ाई टीचर ब्‍लैकबोर्ड पर लिखे 'प्‍लस माइनस घटता है, माइनस प्‍लस घटता है लेकिन बड़े अंक का चिन्‍ह उतरता है, माइनस माइनस जुड़ता है लेकिन माइनस का चिन्‍ह उतरता है' को कुमार विश्‍वास की सबसे मशहूर कविता 'कोई दीवाना कहता है' के अंदाज में पढ़ रहे हैं। देखें वीडियो: झारखंड का है वीडियोइस वीडियो को ट्विटर यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, 'झारखंड के गिरिडीह में @DrKumarVishwas की स्टाइल में पढ़ाता यह स्कूल टीचर। काश, हमारे टीचर भी डस्टर से मारने की बजाय ऐसे गाकर पढ़ाते। #HappyTeachersDay'


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/35aBndl

No comments:

Post a Comment