Breaking

Sunday, August 2, 2020

सुशांत केस: फ्लैट छोड़ भागी रिया की फैमिली?

की आत्महत्या के मामले में अब मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में और उनकी फैमिली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद बिहार पुलिस सबसे पहले रिया के घर ही पूछताछ के लिए पहुंची थी लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिली थीं। अब खबर आ रही है कि रिया और उनकी फैमिली करीब 3-4 दिन पहले आधी रात अपना मुंबई का फ्लैट छोड़कर भाग गई है। 'बड़े सूटकेसों के साथ नीली कार में गई फैमिली' एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग के मैनेजर ने बताया है कि रिया सहित उनके पिता, मां और भाई ने अपने मुंबई के फ्लैट को आधी रात में बड़े-बड़े सूटकेसों के साथ छोड़कर दिया और एक नीले रंग की कार में वहां से चले गए। उन्होंने यह भी बताया है कि अपने निधन के कुछ दिनों पहले ही सुशांत ने रिया के इस फ्लैट पर आना-जाना बंद कर दिया था। बिहार पुलिस से भाग क्यों रही हैं रिया? इस बीच बता दें कि बिहार पुलिस भी रिया चक्रवर्ती से मामले की पूछताछ करेगी। इसी बीच हाल में रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और विश्वास है कि उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। हालांकि जब रिया को मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं था तो अब बिहार पुलिस की जांच से भागने पर पर भी उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30mzQxT

No comments:

Post a Comment