Breaking

Friday, July 12, 2019

देखें, कौन है तैमूर जैसा दिखने वाला यह बच्चा

करीना कपूर का बेटा सबसे चर्चित और लोगों के फेवरिट स्टारकिड्स में से एक है। तैमूर की क्यूटनेस का हर कोई कायल है। वैसे बॉलिवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो बेहद प्यारे हैं और अकसर अपने पैरंट्स के साथ स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट तैमूर को ही मिलती है। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि तैमूर को टक्कर देने वाला एक नया स्टारकिड आ गया है। इस बच्चे की शक्ल हूबहू तैमूर से मिलती है। हम बात कर रहे हैं ऐक्ट्रेस के बेटे की। हाल ही में सनी लियोनी की बेटे के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें उनका बेटा बिल्कुल तैमूर जैसा लग रहा है। फैन्स भी एक बार को कन्फ्यूज हो गए कि सनी की गोद में तैमूर क्यों है। बता दें कि सनी के दो जुड़वा बेटे हैं, अशर और नोहा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि सनी की गोद में अशर है या नोहा। आप भी देखिए, इनकी क्यूट तस्वीरें। सनी अकसर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती हुई स्पॉट की जाती हैं। वह इनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी खूब शेयर करती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2xNq7la

No comments:

Post a Comment