Breaking

Monday, July 8, 2019

60 की उम्र में नीना का गजब डांस, फैंस कायल

ऐक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। नैशनल फिल्म अवॉर्ड विनर नीना को हमेशा ही उनकी ऐक्टिंग के लिए सराहा गया है। नीना गुप्ता की उम्र 60 साल है, लेकिन इस पड़ाव पर भी उनका जोश गजब का है। उन्हें देखकर लगता है कि जैसे उम्र थम-सी गयी हो। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इतनी उम्र में भी नीना गजब का डांस कर लेती हैं। जी हां, नीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज और विडियो शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस विडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस विडियो में वह पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ उन्हीं के एक पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के अलावा इसमें नीना और जस्सी की फनी केमिस्ट्री भी लोगों को खूब लुभा रही है। सोशल मीडिया पर लोग नीना के डांस की खूब तारीफें कर रहे हैं। बात करें फिल्मों की, नीना गुप्ता 2018 में आयी फिल्म 'बधाई हो' में नजर आयीं, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वह 'म्यूजिक टीचर' नाम की फिल्म में भी दिखीं। अब वह फिल्म 'पंगा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा जस्सी गिल और रिचा चड्ढा भी नजर आएंगी। यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर के एक कबड्डी खिलाड़ी की जिंदगी से प्रेरित है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XW4ZI1

No comments:

Post a Comment