Breaking

Friday, November 5, 2021

Viral: मालिक को चोट लगी तो नकल उतारने लगी ये मुर्गी, वीडियो देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप!

इंटरनेट की दुनिया एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज से भरी पड़ी है। सोशल मीडिया पर तो कभी-कभी ऐसे वीडियो अपलोड किए जाते हैं जो आते ही गर्दा उड़ा देते है और यूजर्स भी इन्हें खूब मजे से देखते है। अभी हाल में मुर्गा और मुर्गी दोनों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए है। कोई वीडियो एकदम दिल को छू जाता है, तो किसी को देखकर हंसी नहीं रुकती है। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मुर्गी ने की नकलसोशल मीडिया पर जानवारों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते है। कई वीडियो तो इतने मजेदार होते है कि आपको इन्हें देखते ही हंसी आ जाएगी। लेकिन कुछ ऐसे ही होते है जो दिल को छू जाते है। अभी हाल में मुर्गा और मुर्गी से जुड़े कई वीडियो वायरल हुए है। किसी में अपना बच्चा उनके लिए रो रहा है, और किसी में मुर्गी अपने दोस्त को पहचान नहीं पा रही है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो इतना मजेदार है कि इसके देखते ही आपको हंसी आ जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में देख सकते है कि इसमें मुर्गी के मालिक के पैर में चोट लगी हुई है। इसे मालिक सही से चल नहीं पा रहे है। इसके बाद जो मुर्गी ने किया वो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। जैसा कि आप देख सकते है कि शख्स के पीछे-पीछे एक मुर्गी भी चली आ रही है। खास बात है कि जिस तरह शख्स एक पैर के सहारे चल रहा है मुर्गी भी उसकी नकल हुए लंगड़ाते हुए चल रही है। तो चलिए अब देखते है इस वीडियो को... लोगों ने किए मजेदार कमेंटये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जिसपर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है और इस वीडियो के मजे ले रहे है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3k9CTTt

No comments:

Post a Comment