Breaking

Thursday, November 11, 2021

Video: विक्की कौशल ने श्वेता तिवारी की बेटी पलक के गाने पर किया डांस, हार्डी संधू के 'बिजली बिजली' ट्रैक के हुए फैन

विक्की कौशल () का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्वेता तिवारी और हार्डी संधू के लेटेस्ट गाने 'बिजली बिजली' पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में विक्की कौशल काफी स्टनिंग दिख रहे हैं। विक्की कौशल ने यह वीडियो क्लिप हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें बैकग्राउंड में हार्डी का यह गाना बज रहा है और उनका शूट लैपटॉप पर भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए विक्की ने हार्डी के इस ट्रैक की तारीफ की है। वहीं हार्डी ने भी इस वीडियो में नजर आ रहे विक्की के लुक की तारीफ की है। बता दें कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी ( Palak Tiwari) का यह गाना 'बिजली बिजली' हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसमें हार्डी संधू के साथ उनकी लाजवाब केमिस्ट्री फैन्स का काफी पसंद आई है। यहां तक कि सलमान खान ने भी पलक के वीडियो को शेयर कर उनकी तारीफ की थी। विक्की कौशल इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में छाए हैं। एक तरह जहां विक्की बेयर ग्रिल्स के शो पर नजर आनेवाले हैं, वहीं कटरीना कैफ के साथ शादी को लेकर वह काफी चर्चा में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3C8zxXb

No comments:

Post a Comment