ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक () ने करीब 10 साल बाद हिमाचल प्रदेश स्थित अपने गांव में दिवाली मनाई। रुबीना की खुशी का ठिकाना नहीं था। दिवाली के अलावा रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका () की सगाई भी थी। रुबीना भले ही मुंबई में रह रही हैं, लेकिन वह अपनी जड़ों को नहीं भूली हैं। वह अकसर अपने हिमाचली ट्रडिशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार रुबीना 10 साल बाद अपने गांव में थीं। उन्होंने वहीं के रीति-रिवाजों से त्योहार मनाया। रुबीना ने इंस्टाग्राम () पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने दिखाया है कि हिमाचल में उनके गांव में दिवाली कैसे मनाई जाती है। इस मौके पर हिमाचली डांस भी किया जाता है। वीडियो में गांव के लोग हिमाचली गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने पालकी में भगवान शिव को ले रखा है। रुबीना दिलैक ने ये तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर कर लिखा, '10 साल बाद मैंने अपने गांव में दिवाली मनाई। वहां दिवाली एक अनोखे तरीके से मनाई जाती है। लोकल म्यूजिक और डांस होता है। देवात मंदिर से हमारे देवता शिरगुल महाराज (भगवान शिव) को पालकी में निकाला जाता है। सारे गांववाले दो दिनों तक यह त्योहार मनाते हैं। लोक गीत और वहां की डिशेज आसपास के गावों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। इसके बाद सब ठॉर माता मंदिर (दुर्गा मां) जाते हैं। ये हमारी कुलदेवी हैं और वहां जगरा की टीम इकट्ठी होती है। जगरा, दिवाली की एक लोकल टीम है। वहां सब लोग लोक गीतों पर डांस करते हैं।' प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रुबीना दिलैक जल्द ही बॉलिवुड (Rubina Dilaik Bollywood debut) डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म 'अर्ध' में नजर आएंगी। इसमें हितेन तेजवानी और राजपाल यादव भी नजर आएं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30idlgk
No comments:
Post a Comment