Breaking

Thursday, November 11, 2021

शाहरुख खान को सता रही है आर्यन की चिंता, शूटिंग पर लौटने से पहले कर सकते हैं यह काम

बॉलिवुड सुपरस्टार के बेटे को में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। बाद में 29 अक्टूबर को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अभी आर्यन अपने घर पर ही हैं और किसी से मिल नहीं रहे हैं। पिछले एक महीने में आर्यन के साथ जो कुछ हुआ है उसे देखते हुए शाहरुख खान अपने बेटे के लिए काफी परेशान हैं और उनके लिए कुछ खास करना चाहते हैं। एक न्यूज रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख जल्द ही अपनी फिल्मों की शूटिंग पर लौट सकते हैं जिसके कारण वह घर से दूर रहे हैं। इसलिए शाहरुख आर्यन के लिए ऐसे बॉडीगार्ड की तलाश में हैं जिस पर पूरा भरोसा किया जा सके। शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि सिंह लंबे समय से उनके साथ में हैं। ऐसे में रवि को शाहरुख के परिवार के हिस्से की तरह माना जाता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आर्यन का स्वभाव ऐसा नहीं है कि वह किसी नए व्यक्ति से तुरंत घुल-मिल जाएं। रवि सिंह को आर्यन लंबे समय से जानते हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद शाहरुख खान रवि को आर्यन के साथ छोड़ देंगे और अपने लिए एक नए बॉडीगार्ड को हायर करेंगे। आर्यन को हर शुक्रवार को के दफ्तर में हाजिरी लगाने में भी जाना है। एनसीबी की नई टीम भी आर्यन को समन दे सकती है ऐसे में आर्यन के साथ एक बॉडीगार्ड का होना जरूरी है। शाहरुख शूटिंग के लिए देश से बाहर रहेंगे तो वह रवि सिंह पर ही भरोसा जता सकते हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख खान साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ भी एक फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं। कुछ ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि शाहरुख को राजकुमार हिरानी ने अपनी एक फिल्म के लिए भी साइन किया है जिसमें उनके साथ पहली बार तापसी पन्नू नजर आ सकती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3F8jlHo

No comments:

Post a Comment