पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल में बॉलिवुड का यह हॉट कपल अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में नजर आया। अनिल कपूर की पार्टी से बाहर आने के बाद फटॉग्रफर्स को पोज देते भी नजर आए। अब पार्टी के बाद मलाइका अरोड़ा के साथ वाली एक तस्वीर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिवाली पार्टी के बाद की इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एथनिक वेअर में नजर आ रहे हैं। अर्जुन को इस तस्वीर में मलाइका को देख हंसते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'जब वह मेरे मजाक पर हसती हैं तो वह मुझे खुश कर देती हैं।' देखें, अर्जुन का पोस्ट: अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को फैन्स के अलावा बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी खूब लाइक कर रहे हैं। अर्जुन की इस तस्वीर को लाइक करते हुए महीप कपूर, ईशा गुप्ता, ताहिरा कश्यप और भूमि पेडनेकर जैसे कई लोगों ने कॉमेंट्स में इमोजी शेयर किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आए थे। अब अर्जुन कपूर जल्द ही जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने हाल में 'कुत्ते' और 'लेडी किलर' भी साइन की हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GYhI0B
No comments:
Post a Comment