Breaking

Friday, November 12, 2021

करिश्मा तन्ना ने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ की सगाई! जल्द शादी के बंधन में बंधेगा कपल

टीवी ऐक्ट्रेस (Karishma Tanna) इस समय छोटे पर्दे से दूर हैं और ब्रेक इंजॉय कर रही हैं। हमारे सहयोगी ईटाइम्स टीवी ने कुछ महीने पहले खबर दी थी करिश्मा तन्ना को कोई खास मिल गया है, जिसके साथ वह जल्द सेटल की होने की प्लानिंग कर रही हैं। अब सुनने में आ रहा है करिश्मा तन्ना रियल स्टेट (Varun Bangera) को डेट कर रही है और आज करिश्मा तन्ना ने उनसे सगाई ( Engaged With ) कर ली है। वरुण बंगेरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करिश्मा तन्ना के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। वहीं, करिश्मा तन्ना ने एक केक की तस्वीर शेयर की है और इसके साथ बधाई लिखा है। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सगाई उनके परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए मिले थे और तब से दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक साथ काफी समय बिता रहे हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपने रिलेशिनशिप को लेकर सीरियस हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। इस साल अगस्त में करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सभी करीबी दोस्तों में बुलाया गया था। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो करिश्‍मा ने पॉप्‍युलर हिंदी सीरियल 'क्‍यूंकि सास भी कभी बहू थी' से 2001 में डेब्‍यू किया था। इसके बाद वह टीवी शोज के अलावा 'ग्रैंड मस्‍ती' और 'संजू' जैसी बॉलिवुड फिल्‍मों में भी नजर आईं। करिश्मा तन्ना आखिरी बार फिल्म 'सूरज पर मंगल भारी' में नजर आई थीं। वह फिल्म में डांस नंबर 'बसंती' पर डांस करती नजर आई थीं। करिश्मा तन्ना 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शो में भाग ले चुकी हैं। वह 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर भी हैं। करिश्मा तन्ना उपेन पटेल को डेट कर चुकी हैं। दोनों कि मुलाकात 'बिग बॉस हाउस' में हुई थी। दोनों एक रियलिटी शो 'लव स्कूल' भी होस्ट कर चुके हैं। करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अच्छे दोस्त हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YFAaK2

No comments:

Post a Comment