Breaking

Wednesday, November 10, 2021

Bigg Boss 15: उमर के साथ करण, निशांत और तेजस्वी बने घर के पहले VIP, ट्रॉफी पर चारों की दावेदारी हुई मजबूत

() के घर में हमेशा ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। बिग बॉस ने घोषणा की थी अब घर में वीआईपी जोन होगा और इसमें चार ही सदस्य जा पाएंगे। उन्होंने घर के कैप्टन उमर रियाज () को ये जिम्मेदारी दी कि वाआईपी जोन में वह अपने साथ किसको लेकर जाएंगे। ये भी बताया कि जो भी सदस्य वीआईपी जोन में जाएंगे, वो फिनाले की ट्रॉफी के दावेदार होंगे। उमर रियाज ने अपना फैसला दे दिया और बताया कि वह अपने साथ करण कुंद्रा (), निशांत भट्ट () और तेजस्वी प्रकाश () को वीआईपी जोन में लेकर जाएंगे। घर के कैप्टन उमर रियाज के साथ करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और तेजस्वी प्रकाश के वीआईपी जोन जाने के बाद बिग बॉस चारों को बधाई देते हैं। वह बताते हैं कि वीआईपी जोन के चारों सदस्यों ने ट्रॉफी दावेदारी मजबूत कर ली है और ये सदस्य अब नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो गए हैं। बिग बॉस आगे बताते हैं कि चारों सदस्यों के बाकी सदस्यों से अलग सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद उमर रियाज, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और तेजस्वी प्रकाश वीआईपी जोन में जाते हैं और वहां की सुविधाएं देखकर काफी खुश हो जाते हैं। उमर रियाज कहते हैं कि वह तीन सदस्यों को दीवाली गिफ्ट देकर वीआईपी जोन में लेकर जा रहे हैं। उधर, अफसाना खान इस बात से नाराज हो जाती हैं कि उन्हें उमर रियाज वीआईपी जोन में लेकर नहीं जाएंगे। वह कहती हैं कि ये शो रिश्तों का नहीं है और उमर रियाज के समझाने के बाद भी नहीं समझती हैं। वहीं, वीआईपी जोन के चारों सदस्य और घर के बाकी सदस्य आने वाले टास्क और खेल के लिए अपनी प्लानिंग करती हैं। बताते चलें कि वीआईपी जोन में जाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को रस्सी के जरिए उमर रियाज से बांधा गया था। इसके बाद उमर रियाज को बताना होता है कि वह किस सदस्य को वीआईपी जोन ले जाना चाहते हैं और किस सदस्य को नहीं ले जाना चाहते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3C4oT3x

No comments:

Post a Comment