Breaking

Wednesday, October 6, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की यॉट से बिकीनी वाली तस्वीरें, जिनपर फिदा नजर आ रहे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) छुट्टियां मनाने स्पेन पहुंचीं, जहां से उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका ने यॉट पर स्विमसूट और बिकीनी वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) और उनके अपकमिंग शो Citadel के कुछ साथी भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने समंदर के इस खूबसूरत ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एक परफेक्ट छुट्टी वाला दिन।' इस ऐल्बम में पहली तस्वीर में प्रियंका यलो स्विमसूट में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह यॉट से समंदर में उतरकर पोज़ देती दिख रही हैं। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका ने अपनी मां का हाथ थाम रखा है। इस ट्रिप पर प्रियंका अपने Pet डियाना को भी लेकर पहुंची हैं, जिसे Kiss करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका रेड बिकीनी में दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में Osy Ikhile और कॉस्ट्यूम डिजाइनर सारा सेनसॉय नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर उनके हसबैंड निक जोनस ने कॉमेंट कर लिखा है- कमाल की लड़की। हॉलिवुड से प्रियंका के कई दोस्तों ने इन तस्वीरों पर कॉमेंट किया है। पोस्ट होने के बाद अब तक इन तस्वीरों को 19 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। Matrix 4: Resurrections और रोमांटिक कॉमिडी Text For You में प्रियंका का स्पेशल अपीयरेंस नजर आनेवाला है। वह बॉलिवुड में भी 'जी ले जरा' से कमबैक करने जा रही हैं, जिसमें आलिया भट्ट और कटरीना कैफ नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WTWGOA

No comments:

Post a Comment