Breaking

Thursday, October 7, 2021

शहनाज गिल काम पर लौटीं? नए वीडियो में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा संग आईं नजर

सिद्धार्थ शुक्‍ला () की मौत को एक महीने से अध‍िक वक्‍त बीत गया है। लेकिन इस गम से शायद ही कोई उबर पाया है। फैंस अब भी अपने 'सिड' को याद कर रहे हैं। वहीं आंखों में आंसू और दिल में गम का तूफान समेटे (Shehnaaz Gill) भी हैं। सिद्धार्थ की मौत से बिखर चुकीं शहनाज को हर कोई 'हौसला रख' ही कह रहा है। हर किसी को शहनाज की ही चिंता है। अच्‍छी खबर यह है कि धीरे-धीरे ही सही शहनाज अब सामान्‍य जिंदगी में लौटने की कोश‍िश कर रही हैं। वह शूटिंग के लिए किसी विदेशी लोकेशन पर चली गई हैं। इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो () भी सामने आया है। दिलजीत ने शेयर किया वीडियो शहनाज गिल जल्‍द ही () और सोनम बाजवा () के साथ पंजाबी फिल्‍म 'हौंसला रख' (Honsla Rakh) में नजर आएंगी। शहनाज के काम पर लौटने की खबरों के बीच, दिलजीत दोसांझ ने इंस्‍टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। फैंस का मानना है कि यह वीडियो हाल के दिनों का है। वीडियो में दिलजीत फिल्‍म के एक सीन को इनऐक्‍ट कर रहे हैं। इतने में शहनाज वहां आती हैं और उन्‍हें टेडी बीयर से मारने लगती हैं। शहनाज की हंसी ने फैंस को दी खुशीवीडियो के अंत में शहनाज को सोनम के साथ हंसते-मुस्‍कुराते भी देखा जाता है। शहनाज को इस तरह हंसता हुआ देख फैंस बहुत खुश हैं। सिद्धार्थ शुक्‍ला और शहनाज की जोड़ी 'बिग बॉस 13' में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यहीं से 'सिडनाज' का फैनडम शुरू हुआ था। खबर यह भी आई कि दोनों जल्‍द ही शादी करने वाले थे। लेकिन इसी बीच 2 सिंतबर 2021 को कार्डियक अरेस्‍ट के कारण 40 साल के सिद्धार्थ की मौत हो गई। इसके बाद से ही शहनाज सोशल मीडिया से भी गायब हैं। उन्‍होंने अपने काम को लेकर भी कोई अपडेट नहीं दिया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iH4Kdd

No comments:

Post a Comment