Tuesday, August 3, 2021

हनी सिंह को शाहरुख खान ने मारा था थप्‍पड़? पत्‍नी शालिनी तलवार ने किया था सच का खुलासा

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) उर्फ हिरदेश सिंह (Hirdesh Singh) की निजी जिंदगी में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने पति पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का सनसनीखेज आरोप लगाया है। शालिनी ने दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। सिंगर पति और ससुराल वालों के ख‍िलाफ शालिनी ने यौन हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्‍पीड़न, आर्थ‍िक उत्‍पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। शालिनी आज भले ही हनी सिंह के ख‍िलाफ कोर्ट के दरवाजे पर खड़ी हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्‍सा वह भी है कि पत्‍नी ने सार्वजनिक तौर पर हनी सिंह का बचाव किया था। तब ऐसी चर्चाएं थीं कि शाहरुख खान ने एक शो के दौरान हनी सिंह को थप्‍पड़ (Honey Singh slapped by Shahrukh Khan) मारा था।

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पर उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। शालिनी आज हनी सिंह के ख‍िलाफ कोर्ट के दरवाजे पर खड़ी हैं, लेकिन एक वक्‍त वह भी था, जब वह हनी सिंह के बचाव में उतरी थीं। तब चर्चाएं थीं कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्‍पड़ (Honey Singh slapped by Shahrukh Khan) मारा था।


हनी सिंह को शाहरुख खान ने मारा था थप्‍पड़? पत्‍नी शालिनी तलवार ने किया था सच का खुलासा

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) उर्फ हिरदेश सिंह (Hirdesh Singh) की निजी जिंदगी में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने पति पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का सनसनीखेज आरोप लगाया है। शालिनी ने दिल्‍ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। सिंगर पति और ससुराल वालों के ख‍िलाफ शालिनी ने यौन हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्‍पीड़न, आर्थ‍िक उत्‍पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों की शादी को 10 साल हो गए हैं। शालिनी आज भले ही हनी सिंह के ख‍िलाफ कोर्ट के दरवाजे पर खड़ी हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्‍सा वह भी है कि पत्‍नी ने सार्वजनिक तौर पर हनी सिंह का बचाव किया था। तब ऐसी चर्चाएं थीं कि शाहरुख खान ने एक शो के दौरान हनी सिंह को थप्‍पड़ (Honey Singh slapped by Shahrukh Khan) मारा था।



जब 2014 में अचानक गायब हो गए हनी सिंह
जब 2014 में अचानक गायब हो गए हनी सिंह

साल 2014 में हनी सिंह 'इंडियाज रॉ स्‍टार' शो को होस्‍ट कर रहे थे। लेकिन इसके बाद वह अचानक इंडस्‍ट्री से गायब हो गए। रिपोर्ट्स में दावा किया कि हनी सिंह नशे की लत के श‍िकार हो गए हैं और रीहैब सेंटर में हैं। इसी शो में पहली बार हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी तलवार भी नजर आई थीं। बाद में शालिनी ने सार्वजनिक तौर पर पति का बचाव भी किया था।



पत्‍नी ने कहा- शाहरुख भाई भला ऐसा क्‍यों करेंगे
पत्‍नी ने कहा- शाहरुख भाई भला ऐसा क्‍यों करेंगे

शालिनी से 'जी न्‍यूज' ने बातचीत में पूछा था कि क्‍या यह सच है कि शाहरुख खान ने 'स्‍लैम टूर' के दौरान हनी सिंह को थप्‍पड़ मारा था? इस पर शालिनी ने कहा था, 'वह भला उन्‍हें थप्‍पड़ क्‍यों मारेंगे। यह सब कही-सुनी बातें हैं। ये तो सबको पता है कि हनी, शाहरुख भाई की बहुत इज्‍जत करते हैं। भाई भी हनी को छोटे भाई की तरह प्‍यार करते हैं। बल्‍क‍ि सच तो यह है कि शाहरुख भाई ने हमारी बहुत मदद की है। डॉक्‍टर्स ने हनी से कहा है कि वह अभी देश के बाहर ट्रेवल न करें, लेकिन क्‍योंकि उन्‍होंने शाहरुख खान से वादा किया था, इसलिए वह स्‍लैम टूर के लिए गए।'



'रिहर्सल के वक्‍त गिर गए थे हनी, आई थी चोट'
'रिहर्सल के वक्‍त गिर गए थे हनी, आई थी चोट'

शालिनी ने आगे कहा, 'टूर पर भी हनी ब्‍लड प्रेशर की दवाइयों के हेवी डोज पर थे। रिहर्सल के दौरान वह गिर गए और उन्‍हें पीठ और सिर में चोट आई। इसलिए उन्‍हें टूर वापस छोड़कर लौटना पड़ा। इसलिए शाहरुख भाई के थप्‍पड़ मारने वाली बात सिर्फ अफवाह है।'



20 साल डेटिंग, 10 साल की शादी और केस
20 साल डेटिंग, 10 साल की शादी और केस

शालिनी तलवार और हनी सिंह ने 20 साल डेटिंग के बाद 2011 में शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद पत्‍नी ने उनपर मुकदमा ठोका है। कोर्ट ने मामले में हनी सिंह से जवाब मांगा है। तीन अगस्‍त को तीस हजारी कोर्ट की चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष शालिनी ने अपनी याचिका दी है। इसमें हनी सिंह और उनके परिवार के ख‍िलाफ प्रोटेक्‍शन ऑफ वीमन फ्रॉम डोमेस्टिक वॉयलेंस ऐक्‍ट के तहत श‍िकायत दी गई है।



हनी सिंह पर पत्‍नी से मारपीट के आरोप
हनी सिंह पर पत्‍नी से मारपीट के आरोप

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी याचिका में शालिनी ने हनी सिंह पर कई बार शारीरिक और मानसिक हिंसा के आरोपी लगाए हैं। शाल‍िनी ने दावा किया है कि हनी सिंह ने उनसे कई बार मारपीट की है और उन्‍हें गालियां दी हैं। शालिनी ने यह भी कहा है कि जब हनी सिंह का करियर चमकने लगा तभी से वह पत्‍नी के साथ बुरा व्‍यवहार कर रहे हैं।



'कई लड़कियों के साथ हनी के अवैध सेक्‍स संबंध'
'कई लड़कियों के साथ हनी के अवैध सेक्‍स संबंध'

यही नहीं, शालिनी का आरोप है कि हनी सिंह के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। उन्‍होंने अपनी याचिका में कहा है कि हनी सिंह ने जानबूझकर सबसे अपनी शादी की बात छ‍िपाई। उन्‍होंने शादी के बाद कई महिलाओं के साथ सेक्‍स संबंध बनाए। जब इस बारे में उनकी हनी सिंह से बात हुई तो सिंगर ने उनके ऊपर बोलकर फेंककर मारने की कोश‍िश की थी। कोर्ट ने हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह को 28 अगस्‍त तक अपना जवाब दाख‍िल करने का वक्‍त दिया है।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37liBzy

No comments:

Post a Comment