Breaking

Saturday, April 10, 2021

VIDEO: विल स्मिथ को फिर आई इंडिया की याद, बॉलिवुड सॉन्ग पर जमकर किया था डांस

हॉलिवुड ऐक्टर () पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं। वैसे कम ही लोगों को पता है कि विल स्मिथ को भी इंडिया (India) काफी पसंद हैं। विल कई बार (Bollywood) फिल्मों के लिए अपना प्यार भी जता चुके हैं। एक बार फिर विल स्मिथ को भारत में बिताए अपने दिन याद आए हैं और उन्होंने अपना एक पुराना (Wil Smith Video) शेयर किया है जबकि वह इंडिया आए थे। विल स्मिथ साल 2019 में इंडिया आए थे। तब विल स्मिथ ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' के गाने 'राधा तेरी चुनरी' पर डांस भी किया था। अब इस डांस के पुराने वीडियो को विल ने अपने ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर दोबारा शेयर किया है। बॉलिवुड की अपनी याद को साझा करते हुए विल ने लिखा है, 'जब मैं केवल एक शॉट देने के लिए इंडिया गया था।' देखें, विल स्मिथ का यह मजेदार वीडियो: एक मिनट से भी कम समय के इस वीडियो क्लिप में आपको विल स्मिथ के मुंबई में गुजारे वक्त की एक झलक देखने को मिलती है। वीडियो के फ्रेम में विल स्मिथ ने लिखा, 'मैं बहुत समय से फिल्में बना रहा हूं और मैं हमेशा से बॉलिवुड के गाने पर डांस करना चाहता था इसलिए कुछ साल पहले मैं बॉलिवुड फिल्म में शामिल होने के लिए मुंबई आया। डांस हमेशा मुझे नर्वस कर देता है लेकिन यहां सभी लोग काफी मददगार थे।' वैसे साल 2019 में करण जौहर ने भी अपनी फिल्म के इस गाने पर विल स्मिथ के डांस वाले सीक्वेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को तब भी फैन्स ने काफी पसंद किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3g1eT3W

No comments:

Post a Comment