Breaking

Friday, April 2, 2021

Video: बुजुर्ग महिला का रिएक्शन देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

बचपन में हमें कई चीजों से डर लगता है जैसे की डॉक्टर से और उस से भी ज्यादा डर लगता है इंजेक्शन से। इसका डर इतना होता है कि पूछो मत। इंजेक्शन से बचने के लिए बच्चे कड़वी दवा तक पीने को तैयार हो जाते है। इंजेक्शन के इसी डर पर सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। लेकिन इस बार वीडियो बच्चे का नहीं एक बुजुर्ग महिला का वायरल हुआ है। जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे क्या वीडियो में?इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को instantbollywood नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जैसा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला को इंजेक्शन लगाया जा रहा है जिसके दौरान महिला बड़े ही अजीब ढंग से जोर से चीखती है। साथ ही वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि जब महिला को इंजेक्शन लगाया जा रहा है तो उसे दो लोगों ने मजबूती के साथ पकड़ा हुआ है और तीसरा इंजेक्शन लगा रहा है। बुजुर्ग महिला ने इंजेक्शन लगवाते समय जो रिएक्शन दिया वो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसे देखने के बाद यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। लोगों ने क्या कहा?इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि 'दादी दिल्ली की है' और कई लोग इस वीडियो को Cute बता रहे है।


from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/3wo1ecE

No comments:

Post a Comment