Breaking

Tuesday, April 13, 2021

अर्जुन कपूर ने खरीदी महंगी गाड़ी Land Rover Defender, यूजर्स बोले- फ्लॉप हीरो और कार सुपरहीरो

अर्जुन कपूर () ने हाल ही में लग्ज़री कार लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) खरीदी है। इस कार की कीमत मुंबई में ऑन रोड करीब 1 करोड़ 13 लाख बताई जा रही है। अर्जुन कपूर की इस शानदार कार पर सोशल मीडिया यूजर्स के कॉमेंट्स भी काफी वायरल हो रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर ने अपनी इस नई कार को लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन उनके इस कार की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। अर्जुन के इस कार को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कुछ इस तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा- क्या फायदा चलाना तो ड्राइवर को ही है। एक ने लिखा- फ्लॉप हीरो, कार सुपरहीरो। कुछ ने तो यहां तक कहा है कि ये पापा के पैसों से खरीदी कार है। ऐसा नहीं कि अर्जुन ने यह पहली कोई लग्ज़री कार खरीदी हो। इससे पहले साल 2017 में उन्होंने Maserati Levante खरीदी थी और उन्होंने यह कार लॉन्च होने से पहले ही बुक कर ली थी। इल कार की कीमत करीब 1.65 करोड़(एक्स शोरूम प्राइस) थी। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की हालिया फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' थी। उनकी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' है, जो कि एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन 'एक विलन रिटर्न्स' में भी नजर आनेवाले हैं जो साल 2014 में आई मोहित सुरी की फिल्म 'एक विलन' का सीक्वल है। वह नेटफ्लिक्स पर आनेवाली फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का भी हिस्सा हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3e4yYDC

No comments:

Post a Comment