Breaking

Tuesday, April 13, 2021

Anita Hassanandani B'Day: पति ने आधी रात को ऐसे मनाया अनीता हसनंदानी का बर्थडे, दिया स्पेशल सरप्राइज

इस साल फरवरी में एक बेटे की मां बनीं ऐक्ट्रेस अनीता हसनंदानी () 40 साल की हो गई हैं। 14 अप्रैल को उनका बर्थडे है ( birthday) और इस मौके को खास बनाने के लिए पति रोहित रेड्डी ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। रोहित रेड्डी (Rohit Reddty) अनीता हसनंदानी के लिए लाल गुलाब लेकर आए और पूरे घर को सजाया। इतना ही नहीं, अनीता ने आधी रात को पति के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक भी काटा। अनीता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने दिखाया है कि लॉकडाउन में पति ने बर्थडे को कैसे खास और यादगार बनाया। स्मृति ईरानी से लेकर मौनी रॉय तक ने दी बधाई अनीता हसनंदानी को कई सिलेब्रिटीज ने भी बर्थडे की बधाई दी। मौनी रॉय, श्रद्धा आर्या, स्मृति ईरानी, राज कुंद्रा, मोनालिसा और माही विज के अलावा कई लोगों ने उन्हें बर्थडे विश किया। रोहित रेड्डी ने इस अंदाज में किया विश वहीं रोहित रेड्डी ने बड़े ही फनी और दिलचस्प अंदाज में बीवी अनीता को 40वें बर्थडे की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो वाकई मजेदार है। वहीं एक तस्वीर में उन्होंने सोती हुई अनीता के गाल पर हैपी बर्थडे लिखकर विश किया। 2013 में रोहित रेड्डी से की शादी, नताशा है असली नाम अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को रोहित रेड्डी से शादी की थी। 10 अक्टूबर 2020 को उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की और हाल ही एक बेटे की मां बनीं। अनीता हसनंदानी का असली नाम नताशा हसनंदानी है, लेकिन एक एस्ट्रॉलजर के कहने पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। 1998 में करियर शुरू, 1999 में बॉलिवुड डेब्यू अनीता का जन्म मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की 1998शुरुआत टीवी शो 'इधर उधर' से की थी और इसके एक साल बाद यानी 1999 में फिल्म 'ताल' से बॉलिवुड में डेब्यू किया। बॉलिवुड और टीवी के साथ-साथ अनीता हसनंदानी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3e1jfoX

No comments:

Post a Comment