Breaking

Sunday, March 28, 2021

Holi पर दिल जीत लेगा जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख का रोमांटिक वीडियो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () भले ही फिल्मों से दूर हों मगर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। जेनेलिया और () के वीडियोज भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब के मौके पर जेनेलिया ने रितेश के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को होली (Holi) की बधाई दी है। जेनेलिया के इस वीडियो को भी फैन्स भरपूर प्यार दे रहे हैं। वीडियो में रितेश और जेनेलिया रंगों से रंगे हुए हैं और जेनेलिया रितेश पर फूल फेंक रही हैं। इस रोमांटिक वीडियो में लास्ट में रितेश जेनेलिया के पूरे चेहरे पर रंग लगा देते हैं। वीडियो शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, 'कोविड के प्रतिबंध देखते हुए अपने तरीके से त्योहार को खास बनाइए। चाहे छोटा और सीमित ही क्यों न हो त्योहार की भावना जरूरी होती है। हैपी होली।' देखें, जेनेलिया का यह प्यारा वीडियो: वैसे जेनेलिया अक्सर ही अपने मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जो इतने पसंद किए जाते हैं कि तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। देखें, जेनेलिया के कुछ और मजेदार वीडियोज: बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने साल 2003 में एक साथ फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और इनके 2 बेटे रियान और राहिल हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31tiBe4

No comments:

Post a Comment